कोडरमा: भारी बारिश की संभावना को देखते हुए उपायुक्त ऋतुराज ने ज़िलेवासियों से की अपील, पदाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा 18 जून, प्रातः 8:30 बजे से 19 जून, प्रातः 8:30 बजे तक कोडरमा जिला में अत्यधिक बारिश संभावित की गई है।उपायुक्त श्री ऋतुराज ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।