कोल: कोछोड़ में खेत में लगे तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर भाभी-देवर की हुई मौत, पुलिस ने शवों के कराए पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 9, 2024 गांव कोछोड़ में खेत में लगे तारों में दौड़ रहे बिजली के करंट की चपेट में आकर भाभी-देवर की मौत हो गई। कोछोड़ निवासी नीतू देवी बुधवार को पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। चारा लाते समय खेत में लगे तारों में दौड़ रहे करंट से वह झुलस गई जिसके बाद उनकी मौत हो गई। भाभी को देखने धर्मेंद्र मौके पर पहुंचा तो वह भी कारण की चपेट में आ गया जिससे उसकी भी मौत हो गई।