मैहला के पास दर्दनाक हादसा: थार पर पत्थर गिरने से पंजाब के युवक की मौत
सुरेंद्र ठाकुर | चंबा | 5 अगस्त 2026
चंबा-भरमौर मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा पेश आया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे मैहला के समीप मणिमहेश यात्रा पर जा रही एक थार वाहन के सनरूफ पर अचानक भारी पत्थर गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान माखन सिंह (लगभग 40 वर्ष) पुत्र शरवन सिंह, निवासी गांव मलियां, डाकघर गढ़दीवाल, तहसील गढ़दीवाल, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वाहन मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहा था, तभी अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
फिलहाल हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#ManimaheshYatra #Chamba #Mehla #RoadAccident #BreakingNews #HimachalPradesh #PangiLiveNews #ChambaNews #HimachalNews #Punjab #Hoshiarpur #MakhanSingh #Rockfall #SadNews #LatestNews #MountainRoads #TravelSafety #Manimahesh2026 #AccidentNews #HimachalUpdates
Chamba, Chamba | Aug 5, 2026