अनुमंडल क्षेत्र के सिकलीगढ़ धरहरा स्थित सद्गुरु महर्षि मेहीं की पितृस्थली में आयोजित 114वें वार्षिक महाधिवेशन के अवसर पर शुक्रवार को पूज्य अनमोल बाबा की अध्यक्षता में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लगभग दो दर्जन घोड़े शामिल थे, वहीं सुसज्जित रथों पर विराजमान संतों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।