दातागंज: उसावां पुलिस ने अवैध शराब बनाने के उपकरण और 10 लीटर शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शुक्रवार को उसावां पुलिस ने सेहा गांव से जोगेन्द्र सिंह पुत्र महाराज सिंह को अवैध शराब बनाने में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अवैध शराब बनाने के उपकरण एवं 10 लीटर शराब सहित अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर न्यायालय पेश किया है।