चूरू: गांव सडडु छोटी की युवती ने रिश्तेदारी में युवक से की लव मैरिज, सुरक्षा के लिए पहुंचे एसपी दफ्तर
Churu, Churu | Apr 1, 2025 चूरू जिले के सांडवा थानांतर्गत गांव सडडु छोटी की युवती ने अपनी ही रिश्तेदारी के एक व्यक्ति के साथ लव मैरिज तो कर ली। दोनों को धमकी मिली तो सुरक्षा के लिए मंगलवार को एसपी दफ्तर पहुंचे। गांव सडडु छोटी की 20 वर्षीय मोनिका ढाका ने शाम को बताया कि करीब 2 साल पहले उन्होंने खेत में गेहूं की फसल उगाई थी। फसल को थ्रेसर मशीन से निकलवाना था।