चूरू: गांव बनियाला में चलती पिकअप से गिरा 10 वर्षीय बालक, जिला अस्पताल से रैफर करने पर प्रिंसिपल ने जताई नाराजगी
Churu, Churu | Apr 1, 2025 चूरू जिले की तारानगर तहसील के गांव बनियाला में चलती पिकअप से एक 10 वर्षीय बालक गिर गया। गंभीर हालत में उसे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन इसी दौरान मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल के वहां पहुंचने पर उन्होंने रेफर करने को लेकर अपनी नाराजगी जताई।