चूरू: गांव घन्टेल के खेतों में खड़े खेजड़ी के पेड़ चोरी, रातों-रात मशीन से काट ले गया व्यक्ति
Churu, Churu | Apr 1, 2025 चूरू के गांव घन्टेल के 2 खेंतो से खेजड़ी के पेड़ चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में सदर थाने में परिवाद भी दिया है। गांव घन्टेल के 50 वर्षीय सत्तार खान ने मंगलवार शाम 5 बजे करीब बताया कि गांव घन्टेल में उसके और पड़ोसी के खेत से रात के समय खेजड़ी के पेड़ मशीन से काटकर चोरी कर लिए। जब उन्हें इस चोरी का पता लगा तो वे 4-5 लोग खेत मे गए।