चूरू: दादाबाड़ी के पास ट्रक की टक्कर से जीवन रेखा हॉस्पिटल का टूटा गेट, कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Apr 1, 2025 चूरू शहर के दादाबाड़ी के पास ट्रक की टक्कर से जीवन रेखा हॉस्पिटल का गेट टूट गया। इस संबंध में जीवन रेखा हॉस्पिटल के संचालक 37 वर्षीय जितेंद्र मेघवाल ने मंगलवार को कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली थाना पुलिस से शाम को मिली जानकारी के मुताबिक जितेंद्र मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि वह जीवन रेखा हॉस्पिटल का संचालन करता है।