चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में धमाके के साथ टूटी करीब दो दर्जन टाइलें, रोगियों में मचा हड़कंप
Churu, Churu | Apr 1, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को धमाके के साथ फर्श पर लगी करीब दो दर्जन टाइल अचानक टूट गयी। टाइल टूटने के हुए धमाके से रोगियों में हड़कंप मच गया। भूकम्प की आशंका के चलते रोगी उठकर बेड पर बैठ गये, परिजन बाहर निकलने लगे। धमाके की आवाज सुनकर वार्ड में काम कर रहे नर्सिंग आफिसर भी दौड़ कर पहुंचे। जहां उन्होंने स्थिति को संभाला।