बांसगांव: फेसबुक पर युवती का फोटो लगाकर उसके पति को किया परेशान,गगहाँ थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को लिया हिरासत मे
गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का फेसबुक अकाउंट उसके ही गाँव के युवक द्वारा बनाकर युवती का फोटो लगाने के बाद उसके पति को मैसेज करके परेशान किया जा रहा है। युवती के पिता ने बताया उनकी बेटी का फेसबुक पर अकाउंट बनाकर डीपी पर फोटो लगाकर उनके ही गाँव का एक युवक उनके दामाद को परेशान कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।