बांसगांव: हाटाबाजार के गंभीरपुर में चल रहे आचार्य पं राधाकृष्ण मिश्र की श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन हुआ भगवान श्रीकृष्ण का जन्म
हाटाबाजार के गंभीरपुर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालु झूमने-नाचने लगे। कथा वाचक ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है।