बांसगांव: 10 हजार रुपये के इनामीया गगहाँ थाना क्षेत्र के मेंहदिया निवासी पशु तश्कर अख्तर आलम को गोला पुलिस ने किया गिरफ़्तार
शनिवार को गोला थाने के पुलिस द्वारा गगहा थाना क्षेत्र के मेहंदिया निवासी गौ तस्कर अख्तर आलम उर्फ अख्तर हुसैन पुत्र स्वर्गीय अली मोहम्मद उम्र 32 वर्ष को उनके ससुराल मटिहिनिया थाना बाँसगाँव से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। जहां अभियुक्त के ऊपर 8 नवंबर 2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के द्वारा ₹10000 का इनाम घोषित किया गया था ।