खलीलाबाद: छोटी पटखौली निवासी वृद्ध महिला कमलावती ने दबंगों पर घर से निकलने और मारपीट का आरोप लगाया, कोतवाली में दी तहरीर
खलीलाबाद कोतवाली के छोटी पटखौली निवासी वृद्ध महिला कमलावती पत्नी स्व० जवाहिर ने कोतवाली में गुरुवार सायं 5:00 पत्र देकर बताया कि वह अपने पति के पैतृक मकान में रह रही है।आरोप है कि ब्रह्मदेव पुत्र राम नौकर,अभिषेक पुत्र कैलाश,विपिन बिहारी पुत्र ब्रह्मदेव,आशीष पुत्र कैलाश कुछ अन्य लोगों ने महिला को जबरन घर से घसीटकर बाहर निकाल दिए और मारे पीटे,सामान फेंक दिए।