रामगढ़: रामगढ़ में बंदरों का आतंक, कई लोग हुए बंदरों के शिकार, ग्रामीणों ने नगर पालिका से पकड़वाने की मांग की
Ramgarh, Alwar | Aug 18, 2026 रामगढ़ कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। छतों पर बैठी बंदरों की टोलियां आए दिन लोगों पर हमला कर रही हैं, जिससे कस्बेवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। बंदरों के डर से महिलाओं ने छतों पर जाना तक बंद कर दिया है। मंगलवार को दोपहर बारह बजे इस गंभीर समस्या को लेकर कस्बेवासियों में भारी आक्रोश है।