बरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत—बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 5 सितंबर की रात करीब 1:20 बजे मालियो की पुलिया चौराहे के पास की बताई गई है। एफआईआर के मुताबिक, लस्कलापुर निवासी करीब 29 वर्षीय अनुज कश्यप किसी काम से गया था। वापस लौटते समय मालियो की पुलिया चौराहे के सामने तेज रफ्तार