जबेरा: जबेरा में मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती
Jabera, Damoh | Oct 2, 2026 जबेरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जबेरा के तत्वावधान में शुक्रवार को बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।