मऊरानीपुर: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम विकास अधिकारी इंद्र विजय ने 'एक पेड़ मां के नाम' लगाया, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
मऊरानीपुर विकासखंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी इंद्र विजय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने और प्रदूषण रोकने में योगदान दिया जा सकता है। पौधा लगाकर उन्होंने खुशी जाहिर की और लोगों से भी पौधरोपण की अपील की।