भरथना: लखना कस्बे में बिना स्कूल नाम की ओमनी में बच्चों की सवारी
लखना कस्बे में शनिवार दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी के बाद एक ओमनी कार में करीब 15 से अधिक छोटे बच्चों को बैठाकर चकरनगर की ओर ले जाने का वीडियो सामने आया है। खास बात यह रही कि वाहन पर स्कूल का नाम भी अंकित नहीं था। बच्चों को क्षमता से अधिक संख्या में बैठाकर ले जाने का वीडियो शनिवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ।