प्रतापगढ़: ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं का मिला लाभ, स्वामित्व योजना के तहत वितरित हुए पट्टे
प्रतापगढ़, राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत पंचायत समिति धमोत्तर की ग्राम पंचायत बरड़िया में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सेवाओं और जनकल्याणक