सहारनपुर: MLC चुनाव के दौरान मंडलायुक्त, डीएम और SSP ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था परखी
सहारनपुर में एमएलसी चुनाव के दौरान प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी अलर्ट नजर आए। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने जेवी जैन कॉलेज समेत कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और मतदाताओं के आवागमन का जायजा लिया।