मुगलसराय: मुगलसराय कैलाशपूरी मोड़ में रात 10 बजे के बाद भी शराब बिक्री का दावा, वायरल वीडियो ने उठाए सवाल
मुगलसराय में सोमवार शाम 04 बजे कथित तौर पर शराब बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सवाल उठने लगे हैं। दावा है रविवार रात्रि 10 बजे के बाद भी कैलाशपुरी मोड़ स्थित मॉडल शॉप पर निर्धारित समय के बाद भी बिक्री जारी रही। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर आबकारी विभाग और जिला प्रशासन की कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है।