बक्सर: जिले में अपराध रोकने के लिए चला वाहन जांच अभियान, 6 गिरफ्तार, ₹136500 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Apr 16, 2025 बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश के आलोक में मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात जिले के सभी थाना क्षेत्र में विशेष तौर पर जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान वारंटियों के साथ वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.