प्रतापगढ़: तम्बाकू नियंत्रण अभियान में राजस्थान को मिला विश्व स्तरीय सम्मान, प्रतापगढ़ में चला व्यापक जनजागरूकता अभियान
प्रतापगढ़। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा वर्ष 2026 के “वर्ल्ड नो टोबैको डे अवॉर्ड” के तहत राजस्थान को तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में प्रथम सम्मान प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि में प्रतापगढ़ जिले में संचालित तम्बाकू नियंत्रण गतिविधियों एवं जनजागरूकता अभियानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।