नूह: जामिया विवाद: 6 युवक अवैध हथियारों के साथ नूंह में गिरफ्तार
नूंह पुलिस ने दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में झगड़े का बदला लेने दिल्ली जा रहे 6 युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीआईए नूंह ने सतर्कता दिखाकर ये कार्रवाई की। आरोपियों के पास देसी कट्टा, बंदूक और डंडे बरामद हुए हैं। मामला थाना सदर नूंह में दर्ज कर जांच शुरू।