बिसवां: बिसवां में महमूदाबाद रोड पर सेंट जेवियर स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत
बिसवां कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल घर लौट रहे व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर सेंट जेवियर स्कूल के पास उस समय हुआ, जब बिसवां से पैदल वापस जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। पीआरबी-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची।