बीना: बीना रिफाइनरी में नो डेवलपमेंट जोन का उल्लंघन, अवैध निर्माण पर सांसद अनजान, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ने उठाए सवाल
Bina, Sagar | Nov 30, 2025 नो डेवलपमेंट जोन में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। रिफाइनरी की बाउंड्री वॉल से महज चंद मीटर दूर बेस कैंप, प्लांट्स और अस्थायी आवास बनाए गए हैं, जबकि यहां का एक किलोमीटर क्षेत्र पूरी तरह प्रतिबंधित है। मामले में मीडिया के सवाल पर सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं, जबकि कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने सवाल उठाए हैं।