बीना: सर्वोदय चौराहे पर सब्जी विक्रेता ने बच्चे संग खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, लोगों ने बचाया
Bina, Sagar | Nov 30, 2025 चौराहा सौंदर्य करण एवं यातायात को व्यवस्थित करने के उद्देश्य अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है,जिसमें चौराहों के आसपास के सभी सब्जी एवं फल दुकानदारों को खुरई रोड ब्रिज के नीचे शिफ्ट कर दिया।लेकिन सब्जी विक्रेता सब्जी दुकान को शिफ्ट करने से नाराज था।जिसके चलते सब्जी दुकानदार ने सर्वोदय चौराहा पर स्वयं एवं पुत्र पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की।