बीना: एसडीओपी कार्यालय में आदिवासी बंधुआ मजदूरों का खुलासा, सभी मजदूर सकुशल वापस
Bina, Sagar | Nov 29, 2025 सागर जिले के बिना विधानसभा की आदिवासी बंधुआ मजदूरों के सनसनीखेज मामले में एसडीपी नितेश पटेल ने बड़ा खुलासा किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई। और सागर जिला पुलिस अधीक्षक एवं कर्नाटक के बेलगावी जिले के पुलिस अधीक्षक के सहयोग से पुलिस मौके पर पहुंची और सभी 23 मजदूरों को सकुशल वापस भेजा।