बीना: नगर पालिका ने सब्जी व फल विक्रेताओं को खुरई रोड ब्रिज के नीचे किया शिफ्ट, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई
Bina, Sagar | Nov 29, 2025 नगर पालिका के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। जिसको लेकर थाने के सामने सर्वोदय चौराहा एवं अंबेडकर तिराहे पर सब्जी व फल विक्रेता जो सड़क किनारे दुकान बरसों से लगाए हुए थे। ऐसे करीब 50 से ज्यादा दुकानदारों को खुरई रोड ब्रिज के नीचे शिफ्ट कर दिया गया। और मनिहारी दुकानदारों को थाने के पीछे शिफ्ट किया गया।