गोपालगंज: तूरकहा गांव में बहु ने मायके के लोगों के साथ मिलकर सास व ससुर को पीटा, पति को नीले ड्रम में भरने का भी आरोप, कार्रवाई
नगर थाना क्षेत्र के तूरकहा गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक बहु अपने मायके के लोगों के साथ मिलकर सास व ससुर की पिटाई कर दीं। साथ ही मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं। सास ने बहु पर आरोप लगाया कि वह धमकी दी है कि आपके बेटे को नीले ड्रम में भर देंगे।