गोह: उपहारा मोड़ से उपहारा बाजार जाने वाली सड़क जर्जर, सामान लदा ऑटो पलटा, चालक बाल-बाल बचा
उपहारा मोड़ से उपहारा बाजार को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद जर्जर हो गई है। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ और गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन वाहन पलटने की घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार को इसी जर्जर सड़क पर सामान लेकर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में ऑटो चालक बाल-बाल बच गया। ऑटो में लोहे की चादरें और अन्य सामान लदे हुए थे, जो पलटने के का