भिवानी: भगवती धर्मशाला में तीन युवकों ने शादी समारोह में हुड़दंग कर दुल्हे की गाड़ी में की तोड़फोड़, पुलिस ने दर्ज किया मामला
भगवती धर्मशाला में आयोजित शादी समारोह में तीन युवकों ने हुडदंग करने दुल्हे की गाड़ी से तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी शिकायत में रोहतक की रामगोपाल कालोनी निवासी समुंद्र सिंह ने बताया कि उसके बेटे रवि कुमार की भगवती धर्मशाला में शादी हुई थी।