भिवानी: राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में मनाया मतदाता पखवाड़ा, पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. दलबीर गोदारा के नेतृत्व में 18 अप्रैल से दो मई तक मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। पखवाड़े के दौरान रंगोली, निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने की अपील की।