भिवानी: CBLU कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातकोत्तर की परीक्षाओं के प्रथम दिन शांतिपूर्ण ढंग से चली परीक्षाएं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने परीक्षा नियंत्रक डॉ पवन गुप्ता संग किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण। उन्होंने प्रातःकालीन सत्र में विश्वविद्यालय के श्रीनिवास रामानुजन भवन के परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।