भिवानी: स्थानीय पंचायत भवन में वीरवार को पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों और सेक्टर ऑफिसर की कार्यशाला का हुआ आयोजन
कार्यशाला में सीईओ जिला परिषद अशवीर नैन ने मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों और सेक्टर आफिसर की अहम भूमिका होती है। ऐसे में सभी गंभीरता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।