भिवानी: जिले के अलग-अलग स्थानों से तीन युवतियां और एक युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस
जिले में अलग-अलग जगहों से तीन युवती और एक युवक लापता हो गए। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटीघर से लापता हो गई। उसे शक है कि गांव दुजाना निवासी युवक अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बेटी को बहला फुसला कर लेकर गया है। पुलिस ने गुमशुदगी से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है