नदबई: नदबई ज्वेलर हत्याकांड मामले में विधायक ने योगेंद्र चौपड़ा के घर जाकर पत्नी को 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक दिया
नदबई में ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड के बाद गुरुवार को विधायक जगत सिंह मृतक के घर पहुंचे। यहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।