"फिरोजाबाद: गंदे पानी में बर्तन धोने को मजबूर बच्चे, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप"
फिरोजाबाद अरांव ब्लॉक में कंपोजिट विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल परिसर में भारी जलभराव के कारण गंदा पानी भरा है और उसी दूषित पानी में बच्चे बर्तन धो रहे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे गंदे पानी के संपर्क में आने से बच्चों को डायरिया, टाइफाइड, हेपेटाइटिस और स्किन इंफेक्शन जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल में तुरंत जल निकासी, साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था की जाए।
#Firozabad #Aranv #CompositeSchool #ViralVideo #SchoolNews #CMOFirozabad #BSAFirozabad #DMFirozabad #ChildSafety #SwachhBharat #NHMUP
---