खंडवा: खंडवा मंडी में कपास खरीदी में खेल! किसान को बोली से कम दाम देकर चार क्विंटल की कटौती, वीडियो वायरल
जिले की कृषि उपज मंडी में किसानों के साथ हो रही कथित ठगी का एक और मामला सामने आया है। ग्राम टाकली कला निवासी किसान भगवान पटेल कपास लेकर खंडवा मंडी पहुंचे थे, जहां उनकी उपज की बोली सात हजार छप्पन रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर लगी और व्यापारी ने सौदा तय किया। शुक्रवार दोपहर 1 बजे की घटना