यमुनानगर क्षेत्र में सातवें दिन पूजी गईं मां कालरात्रि, पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
#यमुनानगर / प्रयागराज। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन यमुनानगर में मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही विभिन्न दुर्गा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मां के दरबार में ढोल-नगाड़ों के बीच जयकारे गूंजते रहे। पंडालों में हुई आरती के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि से सुख-समृद्धि और कष्टों से मुक्ति की कामना की।
#prayagraj #navratri