बोध गया: पितृपक्ष मेला के तीसरे दिन बोधगया के धर्मारण्य, मातंगवापी और सरस्वती वेदी पर पिंडदान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Bodh Gaya, Gaya | Sep 29, 2026 पितृपक्ष मेला के तीसरे दिन बोधगया के धर्मारण्य, मातंगवापी और सरस्वती वेदी पर पिंडदान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे से ही विभिन्न राज्यों से पहुंचे तीर्थयात्री वेदियों पर पिंडदान और तर्पण करते नजर आए। मान्यता है कि पितृपक्ष में इन वेदियों पर पिंडदान करने से पितरों का उद्धार होता है।