गढ़मुक्तेश्वर: गांव जखेड़ा में चार दिन पूर्व जमीनी विवाद में किसान को गोली मारने वाले तीन अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने रविवार को चार दिन पूर्व गांव जखेड़ा में जमीनी विवाद में किसान को गोली मारने वाले तीन अभियुक्त दीपक, मोहित और राजू को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो तमंचे, पल्सर बाइक, कार और दो स्मार्टफोन बरामद किए हैं जिस घटना का हापुड़ एसपी ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है।