गुना नगर: गुना: टेट परीक्षा पर शिक्षिका का रौद्र रूप, विधायक भी हाथ जोड़कर खड़े रहे
मध्य प्रदेश में शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य करने के विरोध में प्राथमिक माध्यमिक शिक्षकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। 10 अप्रैल को वायरल वीडियो में जिले के शिक्षकों ने गुना भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य को ज्ञापन दिया। एक शिक्षिका जोर से भड़की और विधायक को टीईटी पर खरी-खोटी सुना दी। विधायक हाथ जोड़ शालीनता से खड़े रहे। जमकर वायरल वीडियो चर्चा में बना हुआ है।