कोईलवर: कोईलवर प्रखंड में नीलगाय का आतंक, मेहनत पर फिर रहा पानी, किसान बोले- अब खेती करना हुआ मुश्किल
कोईलवर प्रखंड के देवरिया, श्रीपालपुर में नीलगायों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। धान, सब्जी, अन्य फसलों को नीलगायों के झुंड भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसान परेशान हैं। सब्जी की खेती करने वाले किसानों ने गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बताया कि वे महंगे दाम पर खाद, बीज खरीद कर बड़ी मेहनत से फसल तैयार करते हैं पर पर नीलगाय के द्वारा बर्बाद कर दिया जाता है।