टेहरोली: एसएसपी ने सकरार थाने का किया औचक निरीक्षण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार ने आज समय 2 बजे थाना सकरार का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, बैरक और मेस का निरीक्षण किया एसएसपी ने आगंतुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जांच की है