उचेहरा: उचेहरा क्षेत्र में चोरों की सक्रियता बढ़ी, पुलिस ने बढ़ाई रात्रि गश्त।
उचेहरा क्षेत्र में अज्ञात चोरों की लगातार बढ़ती सक्रियता के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। हाल ही में लगभग 6 दिन पूर्व परसमनिया पहाड़ के जंगल में स्थित गोविंद सरकार मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र के लोग परेशान थे।