कटिहार: बाटा चौक पर बाइक चोरी करते एक युवक को लोगों ने पकड़ा, पिटाई के बाद सौंपा पुलिस को
शुक्रवार की रात 8:00 बाटा चौक पर एक युवक के द्वारा बाइक का लॉक खोला जा रहा था। तभी स्थानीय लोगों की नजर उस युवक पर पड़ गई। बाइक चोरी करते रंगे हाथ युवक को लोगों ने पकड़ लिया। पहले तो लोगों के द्वारा जमकर युवक की पिटाई की। इसके बाद 112 नंबर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पकड़े गए युवक की पहचान ड्राइवर टोला निवासी के रूप में हुई है।