बिंदकी: घरही खेड़ा गांव में फाग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, भारी संख्या में लोग रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के गर्मी खेड़ा गांव में समाजसेवी लाखन सिंह यादव के घर के बरामदे में रविवार को दिन में करीब 2:00 बजे से होली मिलन एवं फाग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव तथा क्षेत्र के तमाम गांव के लोगों ने भाग लिया। फाग कार्यक्रम में ढोलक व मंजीरे के साथ बेनवारी गाकर लोगों ने एक दूसरे को जमकर अबीर गुलाल लगाया।