मुंडावर: मुण्डावर में पुलिस ने 103 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Mandawar, Alwar | May 13, 2026 खैरथल-तिजारा। मुण्डावर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के आदेश पर पुलिस ने आरोपी क्रिश को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 103 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर जब्त किया गया।